Sarkari Teacher Kaise Bane: सरकारी शिक्षक बनना बहुत से लोगों का सपना होता है, क्योंकि ये नौकरी सुरक्षित होती है और इससे आपको समाज में इज्जत भी मिलती है। एक टीचर सिर्फ पढ़ाता नहीं है, बल्कि बच्चों के जीवन को सही दिशा भी दिखता है।
सरकारी स्कूलों में टीचर बनने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएँ और परीक्षाएँ देनी पड़ती हैं, जिन्हें पास करना पड़ता है। अगर आप भी सरकारी टीचर बनना चाहते हैं, तो आपको सही योजना बनाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। हम आपको सरल भाषा में बताएंगे कि सरकारी टीचर बनने के लिए क्या करना होता है, कौन-कौन सी परीक्षा देनी होती है, और किन बातों का ध्यान रखना आवशयक होता है।
जो सरकारी टीचर बनना चाहते हे (Sarkari Teacher Kaise Bane) उन सभी लोगो के मन में बहोत सारे ऐसे सवाल आते हे जैसे की गवर्नमेंट टीचर बनने में कितने साल लगते हैं, 12 के बाद सरकारी शिक्षक कैसे बने, क्या बिना B.Ed. के टीचर कैसे बने, 6 से 8 तक का टीचर कैसे बने, गवर्नमेंट टीचर की सैलरी कितनी होती है, सरकारी शिक्षक के लिए कौन सी परीक्षा देनी चाहिए, टीचिंग लाइन में जाने के लिए क्या करना चाहिए, भारत में किस विषय के शिक्षक की सबसे ज्यादा मांग है, टीजीटी कितने साल का होता है और सबसे ज्यादा डिमांड में कौन सा टीचर है जैसे बहोत सारे सवाल आपके मन में होंगे इस आर्टिकल में आप वो सारि बात जानेंगे कि सरकारी टीचर कैसे बन सकते है।
सरकारी टीचर कैसे बनें? (Sarkari Teacher Kaise Bane)

सरकारी टीचर बनने के लिए, आपको कुछ शैक्षणिक योग्यताएँ और शिक्षक पात्रता परीक्षाएँ (TET) पास करनी पड़ती है। आमतौर पर, आपको बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) की डिग्री की आवश्यकता होगी, और कुछ पदों के लिए, स्नातकोत्तर (Master’s Degree) भी आवश्यक हो सकती है। इसके सिवाय, आपको केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) या राज्य स्तरीय TET परीक्षा पास करनी पड़ती है।
Sarkari Teacher Kaise Bane – Step-by-Step Guide
सरकारी शिक्षक बनने के लिए सबसे पहला कदम ये है सही शैक्षणिक योग्यता हासिल करना। और अलग-अलग लेवल के शिक्षकों के लिए अलग क्वालिफिकेशन तय की गई है:
1. प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5)
प्राइमरी टीचर बनने के लिए 12वीं (Intermediate) में कम से कम 50% अंक आने चाहिए साथ में D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) या B.El.Ed (Bachelor of Elementary Education – 4 वर्ष का कोर्स) या CTET (Paper 1) या State TET पास होना जरूरी है।
2. अपर प्राइमरी / TGT – Trained Graduate Teacher
अपर प्राइमरी टीचर बनने के लिए TGT – Trained Graduate Teacher (कक्षा 6 से 10) किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (BA/B.Sc/B.Com) साथ में B.Ed (Bachelor of Education – 2 वर्ष का कोर्स) और CTET (Paper 2) या संबंधित State TET पास होना जरूरी है।
3. PGT – Post Graduate Teacher (कक्षा 11 और 12)
PGT – Post Graduate Teacher बनने के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन (MA/M.Sc/M.Com) के साथ में B.Ed PGT पदों के लिए अक्सर CTET जरूरी नहीं होता, लेकिन कई राज्यों में State PGT Exam पास करना पड़ता है
अगर आप अभी 12वीं में हैं और शिक्षक बनना चाहते हैं तो D.El.Ed या B.El.Ed कोर्स चुनना एक शॉर्टकट साबित हो सकता है, क्योंकि इसके बाद सीधे आप TET के लिए पात्र हो जाएंगे।
2. शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test – TET) उत्तीर्ण करें
सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने के लिए TET (Teacher Eligibility Test) या CTET (Central Teacher Eligibility Test) पास करना अनिवार्य है। ये परीक्षा आपके शिक्षण ज्ञान, मनोविज्ञान और विषय-विशेष कौशल की जांच करवा सकती है।
TET परीक्षा के कई प्रकार:
- CTET (Central Teacher Eligibility Test:
- CTET परीक्षा CBSE द्वारा आयोजित है जिसमे केंद्रीय सरकारी स्कूलों (जैसे KVS, NVS, आर्मी स्कूल) में भर्ती के लिए किया जाता है, जो साल में दो बार आयोजित की जाती है।
- CTET परीक्षा CBSE द्वारा आयोजित है जिसमे केंद्रीय सरकारी स्कूलों (जैसे KVS, NVS, आर्मी स्कूल) में भर्ती के लिए किया जाता है, जो साल में दो बार आयोजित की जाती है।
- State TET
- हर राज्य में सरकारी स्कूलों के लिए अलग TET आयोजित करता है (जैसे UPTET, REET, HTET, Bihar TET) केवल उसी राज्य के स्कूलों में मान्य किया जाता है।
TET में 2 तरह के पेपर लेवल है।
- पेपर 1 – कक्षा 1 से 5 पढ़ाने के लिए किया जाता है।
- पेपर 2 – कक्षा 6 से 8 पढ़ाने के लिए किया जाता है।
अगर आप दोनों लेवल पढ़ाना चाहते हैं तो दोनों पेपर दे सकते है।
पात्रता (Eligibility)
- पेपर 1 (प्राइमरी) – 12वीं में न्यूनतम 50% अंक + D.El.Ed / B.El.Ed होना जरुरी है।
- पेपर 2 (अपर प्राइमरी) – ग्रेजुएशन + B.Ed या B.El.Ed होना जरुरी है।
TET परीक्षा पैटर्न (संक्षेप में)
- TET परीक्षा पैटर्न में समय सीमा – 2 घंटे 30 मिनट की होती है, जिसमे प्रश्नों की संख्या – 150 (सभी Objective Type) अंक – 150 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का) और नेगेटिव मार्किंग – नहीं होती है।
TET पास करने के लिए न्यूनतम अंक
- TET पास करने के लिए न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग में 60% (90/150 अंक) और आरक्षित वर्ग में (SC/ST/OBC) – 55% (82/150 अंक) होने चाहिए।
NCERT की किताबें, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy) पर खास ध्यान देना पड़ता है। पिछले साल के पेपर और मॉक टेस्ट जरूर हल करें।
3. सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करें (Sarkari Teacher Kaise Bane)
TET या CTET पास करने के बाद आप का अगला कदम सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन करना होना चाहिए। ये प्रक्रिया राज्य सरकार, केंद्र सरकार या किसी विशेष शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है।
भर्ती के स्रोत (Sources of Recruitment)
- राज्य सरकार की भर्ती
- राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना (Notification) राज्य शिक्षा विभाग या राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC) जारी किया जाता है।
- उदाहरण: UP Basic Education Board, Bihar Public Service Commission, Rajasthan Education Department (REET)
- राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना (Notification) राज्य शिक्षा विभाग या राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC) जारी किया जाता है।
- केंद्रीय सरकारी भर्ती
- केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS), आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) आदि द्वारा भर्ती की जाती है, इसके लिए CTET पास होना जरूरी है।
(Sarkari Teacher Kaise Bane) आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
- ऑनलाइन नोटिफिकेशन देखें – संबंधित भर्ती बोर्ड/शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर माहिती मिल जाती है।
- ऑनलाइन फॉर्म भरें – अपनी शैक्षणिक योग्यता, TET/CTET प्रमाण पत्र और अन्य विवरण भरना जरुरी है।
- आवेदन शुल्क जमा करें – कैटेगरी के अनुसार आपको SC/ST के लिए छूट मिल सकती है।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें – परीक्षा से पहले।
- लिखित परीक्षा दें – इसके बाद इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना जरुरी है।
भर्ती में शामिल चरण (Selection Stages)
- लिखित परीक्षा – विषय ज्ञान, शिक्षाशास्त्र, रीजनिंग, और करंट अफेयर्स।
- इंटरव्यू – आपकी कम्युनिकेशन स्किल और पढ़ाने की क्षमता जांचने के लिए किया जाता है।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – सभी डिग्री और प्रमाण पत्र की जांच करनी चाहिए।
टिप्स:
- भर्ती अधिसूचना आते ही तुरंत आवेदन करें, क्योंकि कई बार अंतिम तारीख चूक जाने पर सालभर इंतजार करना पड़ता है। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से स्कैन करके रखना जरुरी है।
4. भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों (Recruitment Process)
सरकारी शिक्षक बनने के लिए आवेदन करने के बाद आपको भर्ती प्रक्रिया में सफलतापूर्वक आगे बढ़ना होता है। ये प्रक्रिया राज्य, केंद्र और भर्ती एजेंसी के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन आमतौर पर इसमें निम्न चरण शामिल होते हैं:
1. Sarkari Teacher Kaise Bane (Written Examination)
- यह परीक्षा आपकी विषय ज्ञान, शिक्षाशास्त्र (Pedagogy), बाल मनोविज्ञान (Child Psychology), रीजनिंग, करंट अफेयर्स, और जनरल नॉलेज की जांच करती है।
- कई राज्यों में यह परीक्षा TET/CTET स्कोर के आधार पर भी हो सकती है, लेकिन कुछ भर्तियों में अलग से लिखित परीक्षा ली जाती है।
- समय सीमा आमतौर पर 2-3 घंटे और प्रश्नों की संख्या 150-200 होती है।
2. इंटरव्यू (Interview/Oral Test)
- इंटरव्यू का उद्देश्य आपके कम्युनिकेशन स्किल, टीचिंग अप्रोच, और समस्या समाधान क्षमता को जांचना होता है।
- इसमें आपसे डेमो क्लास (Demo Teaching) भी लेने के लिए कहा जा सकता है, जिससे पैनल आपके पढ़ाने के तरीके का मूल्यांकन कर सके।
3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification)
- चयनित उम्मीदवारों को सभी आवश्यक प्रमाण पत्र (शैक्षणिक डिग्री, TET/CTET पास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, कैटेगरी सर्टिफिकेट आदि) की मूल प्रतियां दिखानी होती हैं।
- यदि कोई दस्तावेज अधूरा या गलत पाया गया, तो आपकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
4. फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List)
- लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी होती है।
- सूची में नाम आने के बाद आपको नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) दिया जाता है।
5. अन्य सुझाव (Tips for Success)
- CTET/TET की तैयारी के लिए NCERT किताबें और पिछले साल के पेपर पढ़ें।
- समय प्रबंधन और आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें।
- करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान अपडेट रखें।
- शिक्षण पद्धति और बाल मनोविज्ञान की अच्छी समझ विकसित करें।
Sarkari Teacher Kaise Bane, Sarkari Teacher Kaise Bane, Sarkari Teacher Kaise Bane ,गवर्नमेंट टीचर बनने में कितने साल लगते हैं?
शिक्षक बनने में आमतौर पर चार से पांच वर्ष का समय लगता है, क्योंकि अधिकांश शिक्षण नौकरियों के लिए चार वर्षीय ग्रेजुएट की डिग्री की आवश्यकता होती है।
टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें?
अगर आप प्राइमरी स्कूल टीचर बनना चाहते हैं, तो ये निर्णय आपको हायर सेकेंडरी क्लास में ही ले लेना चाहिए। आपको जिस विषय में प्राइमरी टीचर बनना है, उस विषय का अच्छा ज्ञान होना आपको बहुत जरूरी है। क्योंकि जब आपको किसी विषय की अच्छी जानकारी होगी, तभी आप उसे बच्चों को अच्छे तरीके से समझा पाएंगे और पढ़ा सकेंगे।
सरकारी टीचर बनने के लिए हाई स्कूल में अच्छे अंक लाना बहुत जरूरी है, क्योंकि प्राइमरी टीचर के कोर्स में मेरिट के आधार पर चयन होता है। अगर आपके स्कूल में अच्छे अंक होंगे, तो आप मेरिट को आसानी से पास कर सकते हैं। इसके बाद, ग्रेजुएशन में भी आपके पास कम से कम 50% अंक होने ही चाहिए।
BTC और D.El.Ed कैसे करें?
BTC और D.El.Ed कोर्स करने के लिए सबसे पहले आपको ग्रेजुएशन पास करना जरूरी है। इसके बाद, इन कोर्सेस की ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू होती है, जिसमें आपको आवेदन करना होता है। आवेदन करने के बाद, आपके ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। इसके बाद, मेरिट के अनुसार आवेदक का चयन किया जाता है। इसलिए, प्राइमरी टीचर बनने के लिए आपके ग्रेजुएशन में अच्छे अंक होना बहुत जरूरी है, ताकि आप आवेदन कर सकें और आपका चयन हो सके।
FAQs: सरकारी शिक्षक बनने से जुड़े आम सवाल
1. सरकारी शिक्षक बनने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
आम तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation + B.Ed जरूरी है, साथ ही TET या CTET पास करना भी आवशयक होता है।
2. क्या बिना B.Ed सरकारी शिक्षक बन सकते हैं?
अधिकांश मामलों में B.Ed अनिवार्य है, लेकिन कुछ प्राइमरी लेवल भर्तियों में D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) वाले उम्मीदवार भी पात्र शामिल हो सकते हैं।
3. सरकारी शिक्षक बनने की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
राज्य के अनुसार अलग-अलग होती है, लेकिन सामान्य वर्ग के लिए अधिकतर 35–40 वर्ष और आरक्षित वर्गों के लिए छूट दी जाती है।
4. क्या CTET पास करने के बाद सीधे नौकरी मिल जाती है?
नहीं, CTET सिर्फ पात्रता परीक्षा है। इसके बाद आपको राज्य या केंद्र की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना पड़ता है।
5. सरकारी शिक्षक की सैलरी कितनी होती है?
प्राइमरी लेवल पर शुरुआती सैलरी ₹35,000–₹45,000 और सेकेंडरी/हायर सेकेंडरी लेवल पर ₹50,000–₹70,000 प्रति माह होती है, इसके साथ में ग्रेड पे और अन्य भत्ते मिलते हैं।
6. सरकारी शिक्षक बनने में कितना समय लगता है?
ये आपकी तैयारी और भर्ती चक्र पर निर्भर करता है। सामान्यतः ग्रेजुएशन, B.Ed और भर्ती प्रक्रिया मिलाकर 4–6 साल तक का समय लग सकता है।
Also Read – Topper Kaise Bane , पढ़ाई में अव्वल आने का पक्का फार्मूला और स्टडी टिप्स, topper kaise bane tips
निष्कर्ष:
सरकारी शिक्षक बनना न केवल एक स्थिर और सम्मानजनक करियर है, बल्कि ये समाज में योगदान देने का बेहतरीन तरीका भी है। इसके लिए आपको मजबूत शैक्षणिक आधार, TET/CTET जैसी पात्रता परीक्षाओं में सफलता, और भर्ती प्रक्रिया में अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है। निरंतर अभ्यास, सही रणनीति, और धैर्य के साथ आप इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं।
यदि आप नियमित रूप से पढ़ाई करें, मॉक टेस्ट दें, इंटरव्यू स्किल्स सुधारें और अपनी हेल्थ का ध्यान रखें, तो सरकारी शिक्षक बनने का आपका सपना हकीकत में बदल सकता है।